आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन 2023 CSC ऑनलाइन फॉर्म, Apply Online

आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन 2023 आयुष्मान भारत योजना जिसका संपूर्ण नाम आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना है। यह एक प्रकार का राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा कोष यानी फंड है, आप यदि इस का लाभ उठाने के लिए इच्छुक हैं, तो हम आप को इस बात से अवगत करा दें कि इस लेख में हमने आयुष्मान भारत रजिस्ट्रेशन 2023 के संबंधी महत्वपूर्ण ऊ बिंदुओं को इस लेख में आपके साथ सरल शब्दों में साझा करने की प्रयत्न की है, आप इस लेख को अंत अवश्य पढ़ें एवं आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन की संपूर्ण प्रक्रिया को जाने।

आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन 2023

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत भारत सरकार देश में कम आय वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा कवरेज तक मुफ्त पहुंच प्रदान कराना चाहती है, ऐसा माना जाता है कि भारत की 50% की आबादी इस योजना के लिए पात्रता रखती है, आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार के नेशनल हेल्थ पॉलिसी का हिस्सा है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 2018 के दिसंबर माह में लॉन्च किया गया था, वैसे नागरिक जो इस योजना के लिए पात्र है वह आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन 2023 ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

वर्तमान समय में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संगठित नेशनल हेल्थ अथॉरिटी द्वारा चलाया जा रहा है, जैसा कि हमने ऊपर बताया कि आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार द्वारा लांच की गई है लेकिन इसमें केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार दोनों फंड किया जाता है, इस योजना के तहत 50 करोड़ भारतवासियों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से 23 सितंबर 2018 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झारखंड में लांच किया गया था, इस योजना के तहत प्रतिवर्ष ₹500000 तक का मुफ्त इलाज की जाती है।

योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
मंत्रालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार
लॉन्च की तिथि 23 सितंबर 2018
कुल बजट 8088 करोड़ रुपए
योजना की स्थिति ✓ चालू
ऑफिशियल वेबसाइट pmjay.gov.in

नोट: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में 1 रोचक तथ्य है कि या विश्व की सबसे बड़ी स्पॉन्सर्ड हेल्थ केयर प्रोग्राम है।

चलिए अब हम आयुष्मान भारत योजना की पात्रता के बारे में संपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर देते हैं, इस योजना का लाभ उठाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के लिए पात्रता आएं अलग-अलग हैं।

आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन

आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने के लिए क्या पात्रताए हैं?

ग्रामीण लाभार्थियों तथा शहरी लाभार्थियों के लिए आयुष्मान भारत योजना की पात्रताए निम्नलिखित हैं।

ग्रामीण लाभार्थियों के लिए पात्रता

यदि कोई ग्रामीण क्षेत्र का व्यक्ति आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाता है, तो उसे निम्नलिखित 7 पात्रता ओं में से कोई एक पात्रता हासिल होनी चाहिए।

  • घर में कच्ची दीवारों और कच्ची छत वाला केवल एक कमरा हो।
  • परिवार में 16 से 59 वर्ष के बीच का कोई वयस्क सदस्य नहीं हो
  • ऐसे परिवार जिनमें 16 से 59 वर्ष की आयु के बीच कोई वयस्क पुरुष सदस्य नहीं हो
  • परिवार में विकलांग सदस्य या कोई सक्षम वयस्क सदस्य नहीं हो।
  • परिवार अनुसूचित जाति या अनुसूचित जन जाति से संबंध रखता हो
  • परिवार भूमिहीन यानी अपना मकान ना हो और आय का एक बड़ा हिस्सा शारीरिक आकस्मिक श्रम से प्राप्त होता हो।

शहरी लाभार्थियों के लिए पात्रता

यदि कोई ग्रामीण क्षेत्र का व्यक्ति आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाता है, तो उसे निम्नलिखित 11 पात्रता ओं में से कोई एक पात्रता हासिल होनी चाहिए।

  • आवेदक कूड़ा उठाने वाला हो
  • आवेदक भिखारी हो
  • आवेदक घरेलू कार्य करने वाला हो
  • आवेदक स्ट्रीट वेंडर/मोची/हॉकर/सड़कों पर काम करने वाला या अन्य सेवा प्रदान करने वाला हो
  • आवेदक निर्माण श्रमिक / प्लंबर / राजमिस्त्री / श्रमिक / पेंटर / वेल्डर / सुरक्षा गार्ड / कुली और अन्य हेड-लोड (सर पर भार उठाने वाला) मजदूर हो
  • आवेदक पोछा लगाने वाला / स्वच्छता का कार्य करने वाला / माली हो
  • आवेदक घर-आधारित श्रमिक/कारीगर/हस्तशिल्प कार्यकर्ता/दर्जी हो
  • आवेदक परिवहन कर्मचारी/चालक/कंडक्टर/चालकों और कंडक्टरों को सहायता/गाड़ी खींचने वाला/रिक्शा चालक हो
  • आवेदक दुकान कर्मचारी/सहायक/छोटे प्रतिष्ठानों में चपरासी/सहायक/वितरण सहायक/अटेंडेंट/वेटर हो
  • आवेदक इलेक्ट्रीशियन/मैकेनिक/असेंबलर/मरम्मत कर्मी हो
  • आवेदक धोबी/चौकीदार हो

चलिए अब हम आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन 2023 की प्रक्रिया को जान लेते हैं।

आयुष्मान भारत योजना 2023 में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

आसमान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको निम्नलिखित दिए गए स्टेट्स को सावधानीपूर्वक फॉलो करना होगा तभी आप इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने में सक्षम हो पाएंगे।

नोट: आयुष्मान भारत योजना 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है, अतः आपको इसे ऑफलाइन ही करना होगा।

  • आयुष्मान भारत योजना 2023 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपने CSC यानी जन सेवा केंद्र में जाकर सभी दस्तावेजों को जमा करना होगा।
  • जन सेवा केंद्र में जाकर सभी दस्तावेज जमा करने के पश्चात आपके सभी दस्तावेजों की वेरिफिकेशन की जाएगी।
  • सभी दस्तावेजों को वेरिफिकेशन करने के पश्चात जन सेवा केंद्र कि जिनके द्वारा आपका पंजीकरण कर दिया जाएगा।
  • पंजीकरण होने के 2 से 3 सप्ताह के भीतर आपको आपके जन सेवा केंद्र यानी सीएससी द्वारा आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड प्रधान कर दिया जाएगा।

उपर्युक्त दी गई सभी जानकारियां पढ़ने के पश्चात अब तक आपको इस बात की जानकारी अवश्य ही हो चुकी होगी कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में आवेदन या रजिस्ट्रेशन कैसे करते हैं। इस लेख को पढ़ने के पश्चात भी यदि आपके पास आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन 2023 के संबंधी कोई प्रश्न हो तो आप उसे नीचे कमेंट करके अवश्य पूछें, हम जल्द से जल्द आपके सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करेंगे।

Official Website Click Here
DMER Homepage Click Here

6 thoughts on “आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन 2023 CSC ऑनलाइन फॉर्म, Apply Online”

  1. क्या हरियाणा सरकार के सभी कर्मचारी जैसे अध्यापक आदि आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं?

    Reply
  2. Sir m scheduled caste hu aur mera ration card bhi AAy( Gulabi card) h mera aushman card nhi bna jbki mere sath wale sbhi ka card bn kr aa gya plz guide me kaise card bn shkta h

    Reply

Leave a Comment